छह साल के शिवांश की हत्या…शव को तेजाब से जलाया…फूफा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
264
छह साल के शिवांश की हत्या...शव को तेजाब से जलाया...फूफा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : फरीदाबाद एनआईटी सेक्टर-5 स्थित भगत सिंह कॉलोनी से 13 नवंबर को गुमशुदा हुए छह वर्ष के बच्चे शिवांश उर्फ छोटू का शव गुरुवार को उसकी बुआ बबीता उर्फ गिल्लो के घर में बेड से बरामद हुआ। पुलिस हत्या के शक में बच्चे की बुआ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि फूफा बलराम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में आखिरी बार शिवांश बुआ के घर की तरफ जाता दिखाई दिया था, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम हरकत में आई और बुआ बबीता के बेटों से पूछताछ की। फूफा से भी कड़ाई से पूछताछ की गई, उसी ने कबूल किया कि शव घर के बेड में पड़ा है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं लगा है।

इसे भी पढ़ें :-केंद्र की सरकार और धनबल के अहंकार में डूबे भाजपाईयों के घमंड को चकनाचूर करने छत्तीसगढ़ की जनता तैयार है – कांग्रेस

मूलरूप से यूपी के जिला झांसी के गांव मऊ निवासी भानू ने 13 नवंबर को एनआईटी-पांच थाने में शिकायत दी थी कि वह फिलहाल एनआईटी-5 स्थित भगत सिंह कॉलोनी के मकान नंबर चार में परिवार के साथ रहता है। छोटा बेटा शिवांश उर्फ छोटू शाम साढ़े सात बजे घर के पास से लापता हो गया।

गुरुवार शाम को शिवांश का शव उसकी बुआ के घर की पहली मंजिल पर रखे बेड से बरामद हुआ। हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था। गला दबाए जाने के कारण जीभ बाहर थी। शव को तेजाब से जलाने का प्रयास किया गया था। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने शक के आधार पर शिवांश की बुआ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें :-CG News : वोटर टर्नआउट एप से मिलेगी 17 नवंबर को मतदान प्रतिशत की अद्यतन जानकारी

पिता भानू ने बताया कि उनके दो बेटे हैं, जिसमें छोटा बेटा शिवांश पहली कक्षा का छात्र था, जबकि दूसरा बेटा नोनू दो साल बड़ा है। वह पंद्रह साल पहले गांव से यहां रहने आए थे। वह (पिता) एक कंपनी में सहायक हैं और मां गृहिणी है। शिवांश की बुआ बबीता उर्फ गिल्लो घर के पास ही किराये के मकान में बच्चों के साथ रहती है।

बबीता का पति बलराम झगड़ों के कारण परिवार से अलग दिल्ली में रहता है। दिवाली की रात बलराम घर आया था। अगले दिन शिवांश के लापता होने के बाद से बलराम भी वापस दिल्ली चला गया। बृहस्पतिवार को पुलिस शिवांश की तलाश करते हुए बलराम के पास गई और पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here