Smart City Conference : 100 शहरों के मेयर होंगे शामिल, राष्ट्रपति मुर्मू देंगी इंदौर को पुरस्कार

0
130
Smart City Conference : 100 शहरों के मेयर होंगे शामिल, राष्ट्रपति मुर्मू देंगी इंदौर को पुरस्कार

Smart City Conference : भारत के सबसे स्मार्ट शहरों में शुमार इंदौर को एक और बड़े आयोजन की मेहमाननवाजी का मौका मिला है। दो दिनी स्मार्ट सिटी कॉन्फ्रेंस (Smart City Conference) मंगलवार से शुरू होगी। इसमें 100 से ज्यादा शहरों के मेयर और अफसर जुटेंगे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी शामिल हो रही है। उनके हाथों इंदौर सहित 15 शहरों को स्मार्ट सिटी पुरस्कार मिलेगा।

Smart City Conference : इंडिया स्मार्ट सिटीज स्पर्धा 2022 के पुरस्कार राष्ट्रपति के हाथों सौंपे जाएंगे

कॉन्फ्रेंस के पहले दिन स्मार्ट शहरों के अफसरों व जनप्रतिनिधियों का संवाद होगा। इसके अलावा इंदौर व उज्जैन में स्मार्ट सिटी मिशन के प्रोजेक्टों को अवलोकन करने भी वे जाएंगे। दूसरे दिन पुरस्कार वितरण होगा, जिसमे स्मार्ट सिटी के विजेता शहरों को पुरस्कृत किया जाएगा। इंडिया स्मार्ट सिटीज स्पर्धा 2022 के पुरस्कार राष्ट्रपति के हाथों सौंपे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें :-राहुल गांधी और सीएम बघेल बिलासपुर जिले के लिए 414 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे……

इंदौर ने सबसे ज्यादा छह श्रेणी में पुरस्कार हासिल कर देश के सबसे सबसे स्मार्ट शहर का खिताब पाया है, इसलिए इस बार मेजबानी का मौका भी इंदौर को मिला है। मेहमानों की खातिरदारी के लिए आयोजन स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में तैयारियां पूरी हो चुकी है। यहां एक प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके अलावा एक स्मार्ट स्ट्रीट भी बनाई गई है। प्रदर्शनी में अलग-अलग शहरों में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हुए कामों के माॅडल भी रखे जाएंगे।

वाराणसी के नमो घाट के अलावा हुबली में बने ग्रीन मोबिलिटी काॅरिडोर भी मेहमान देख सकेंगे। आयोजन स्थल के अलावा इंदौर के 56 दुकान और सराफा पर भी साज सजावट की गई । काॅफ्रेंस में आने वाले मेहमान शहर में भी घुमेंगे। इसके लिए भी तैयारियां की गई है। मेहमानों के लिए हेरिटेज वाॅक की व्यवस्था भी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here