Sonali Phogat का अंतिम संस्कार : चचेरे भाई के साथ बेटी ने दी मुखाग्नि

Must Read

हरियाणा : हरियाणा BJP की नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे हिसार में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी बेटी यशोधरा ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान लोग ‘सोनाली अमर रहे‘ और ‘सोनाली के कातिलों को फांसी हो’ के नारे लगाते रहे। वहीँ कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई सोनाली को श्रद्धांजलि देने श्मशान घाट पहुंचे।

इससे पहले सुबह लगभग सवा 10 बजे सोनाली का पार्थिव शरीर हिसार सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी से अंतिम दर्शन के लिए उनके ढंढूर फार्म हाउस लाया गया। फार्म हाउस में रस्मों के बाद उनकी अंतिम यात्रा ऋषि नगर श्मशान घाट के लिए निकली। इस दौरान सोनाली की इकलौती बेटी यशोधरा ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। सम्मान के तौर पर सोनाली की बॉडी पर भाजपा का झंडा रखा गया।

यह भी पढ़ें :-सियान के गोठ : कुछ महत्वपूर्ण सुझाव जिसे आपके लिए जानना जरूरी है-एच.पी. जोशी

श्मशान घाट में सोनाली को श्रद्धांजलि देने हिसार नगर निगम के मेयर गौतम सरदाना, पूर्व मंत्री संपत सिंह के अलावा नवीन जयहिंद भी पहुंचे।

प्राप्त जानकरी के अनुसार बता दें सोनाली 23 अगस्त की सुबह गोवा के एक रिसॉर्ट में मृत मिली थीं। पोस्टमॉर्टम में उनके शरीर पर ब्लंट कट मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में उनके PA सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर को गिरफ्तार किया है। गोवा पुलिस सुधीर और सुखविंदर को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।

छत्तीसगढ़ : रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव के 19 अफसरों का ट्रांसफर तबादला

इस बीच सोनाली के जेठ कुलदीप ने सुधीर सांगवान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। कुलदीप ने बताया कि सुधीर ने गुरुग्राम में किराए पर फ्लैट लेने के लिए सोनाली को अपनी पत्नी बताया था।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Ro 12338/134

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles