श्रीलंका का बल्लेबाज दनुष्का ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार, दुष्कर्म का लगा है आरोप

Must Read

नई दिल्ली : श्रीलंका शीर्ष क्रम के बल्लेबाज दनुष्का गुणतिलका को सिडनी में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। गुणतिलका टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल थे। श्रीलंकाई टीम शनिवार (पांच नवंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच खेली थी।

सूरजपुर : अग्निवीर भर्ती रैली दुर्ग में 1 दिसंबर 2022 से 13 दिसंबर 2022 तक

समाचार एजेंसी पीटीआई ने श्रीलंकाई टीम के सूत्रों के मुताबिक बताया कि गुणतिलका को सिडनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी खिलाड़ी उनके बिना ही श्रीलंका रवाना हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम के साथ यात्रा करने वाले गुणतिलका चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि, आधिकारिक रूप से अशीन बंडारा से रिप्लेस होने के बावजूद वह टीम के साथ जुड़े हुए थे। गुणतिलका हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण टीम से बाहर हुए थे।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles