नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को पथ संचलन निकालने के लिए हाई कोर्ट के द्वारा अनुमति दिए जाने से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री स्टालिन का पारा चढ़ा हुआ है। वह इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने जा रहे हैं। दरअसल RSS को चेन्नई की सड़कों पर पथ संचलन निकालने के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने फैसला दिया था। खिलाफ अपील करने पर हाईकोर्ट की डबल बेंच ने आर एस एस को पथ संचलन निकालने की अनुमति दे दी है।
दरअसल मुख्यमंत्री स्टालिन को लगता है कि भारतीय जनता पार्टी आर एस एस को आगे कर राज्य में अपना जनाधार बढ़ाने के फेर में है। इसलिए अन्नाद्रमुक के तेवर काफी तीखे दिखाई दे रहे हैं। जबकि संघ का कहना है कि वह केवल अपनी एक्टिविटी बढ़ाने के लिए मार्च निकालने जा रही है। लेकिन स्टालिन सरकार को लगता है कि संघ के जरिए बीजेपी सुबह की राजनीति में पैठ करना चाहती है। इस तरह विवादों के बीच अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है जिसके फैसले की तरफ सभी की निगाहें लगी हुई है।








