स्टीयरिंग कमेटी : खड़गे ने 47 सदस्यीय टीम बनाई, कांग्रेस पार्टी के बड़े फैसले यही करेगी

Must Read

नई दिल्ली : मल्लिकार्जुन खड़गे आधिकारिक तौर पर बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। AICC मुख्यालय दिल्ली में सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इसके बाद खड़गे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग की। अपने पहले फैसले में खड़गे ने CWC के बदले 47 सदस्यों की स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान किया।

CG : देवारी तिहार और गोवर्धन पूजा के लिए मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार

इसमें सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी समेत 47 लोगों को शामिल किया गया है। हालांकि टीम में खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को जगह नहीं मिली है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी कमेटी में शामिल किया गया है।

Car Blast case : 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गये सभी 5 आरोपी

बता दें कि CWC कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च कार्यकारी संस्था है। खड़गे के ऐलान के बाद अब नई स्टीयरिंग कमेटी ही पार्टी संगठन से जुड़े बड़े फैसलों पर मुहर लगाएगी। ​​​​​​

खड़गे ने पार्टी में आधे पदों पर युवाओं को लाने की बात कही है, लेकिन मौजूदा हालात को देखें, तो कांग्रेस अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और महासचिवों में से केवल प्रियंका गांधी की उम्र ही 50 साल है। बाकी सारे नेता इससे ज्यादा उम्र के हैं। नीचे दिए ग्राफिक्स के जरिए समझिए कांग्रेस में प्रमुख पदों पर काबिज राजनेताओं की उम्र कितनी है…

भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत के नारे पर तंज कसते हुए खड़गे ने कहा- अपने मुताबिक नया भारत बनाने के नाम पर वे कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का नारा देते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि जब तक कांग्रेस मौजूद है, तब तक वे ऐसा नहीं कर सकते। हम ऐसा नहीं होने देंगे और इसके लिए लगातार लड़ाई जारी रखेंगे।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Ro 12338/134

spot_img

RO-12294/ 120

spot_img

RO 12276/ 120

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles