Nalanda: एक्जाम हॉल में 500 लड़कियों में खुद को अकेला पाकर बेहोश हुआ छात्र…

0
425

आमतौर पर स्कूली और कॉलेज के छात्र को लड़कियों के दीवाने बने रहते हैं। कई बार इसके कारण लड़कियों को जिल्लत और परेशानी भी झेलनी पड़ती है। लेकिन बिहार के नालंदा में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां 12वीं का छात्र एक्जाम हॉल में 500 लड़कियों के बीच खुद को अकेला पाकर नर्वस हो गया, और फिर बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

500 लड़कियों में खुद को अकेला पाकर बेहोश हुआ छात्र
दरअसल बिहार शरीफ के अल्लामा इकबाल कॉलेज का छात्र मणिशंकर ब्रिलियंट स्कूल में 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने आया था। और जिस परीक्षा केंद्र पर पहुंचा था, वहां 500 लड़कियों को वो अकेला लड़का था। यह जानकर ही वो घबरा गया और फिर बेहोश हो गया। नौबत अस्पताल में भर्ती होने की पहुंच गई है। वहीं छात्र के परिजनों का कहना है कि घबराहट की वजह से वह बेहोश हो गया था, उसे बुखार आ गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि जब छात्र परीक्षा केंद्र गया तब उसने देखा कि कमरा लड़कियों से भरा हुआ है, जिससे वह घबरा गया और उसको बुखार आ गया। छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here