spot_img
HomeBreakingसूरजपुर : मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 9 नवंबर को

सूरजपुर : मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 9 नवंबर को

सूरजपुर/08 नवंबर 2022 : भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2023 के संबंध में एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 9 नवंबर 2022 (बुधवार) को जिले के सभी मतदान केन्द्र में प्रकाशन किया जायेगा।

एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात 9 नवंबर 2022 (बुधवार) से 18 दिसंबर 2022 (गुरूवार) तक जिले के सभी मतदान केन्द्र में दावा ,आपत्ति प्राप्त किया जायेगा।

दावे आपत्ति के दौरान मतदात सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने एवं नाम विलोपन किये जाने हेतु आवेदन मतदान केन्द्र स्तर पर बूथ लेवल अधिकारी के पास आवेदन या www.nvsp.in Voter Helpline App के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दावे आपत्ति प्राप्त करने हेतु दिनांक 12 नवंबर 2022 (शनिवार) और 13 नवंबर 2022 (रविवार) तथा 19 नवंबर 2022 (शनिवार) तथा 20 नवंबर 2022 (रविवार) को जिले के सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img