गांव में महिलाओं को सिखाए जा रहे ट्रैक्टर चलाने के गुर….

0
408
गांव में महिलाओं को सिखाए जा रहे ट्रैक्टर चलाने के गुर....

कोच्चि: केरल में कोच्चि के निकट एक गांव में महिलाओं को ट्रैक्टर चलाने और खेती के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल करने के तरीके सिखाए जा रहे हैं। ट्रैक्टर चलाने के गुर सीखने के बाद अब महिलाएं इस क्षेत्र में पुरुषों का बराबरी से हाथ बटा सकेंगी। मुलनथुरुथी गांव की पंचायत ने ट्रैक्चर चलाना सीखने की इच्छा रखने वाली महिलाओं के लिए आठ दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।

ट्रैक्टर चलाने की बारीकियां केंद्र के ‘महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना’ कार्यक्रम के तहत सिखाई जा रही हैं। इससे कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि कई महिलाओं ने ट्रैक्टर सीखने में दिलचस्पी दिखाई है।

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं को मशीनीकृत कृषि तकनीक का प्रशिक्षण देकर रोजगार के और अवसर पैदा करना है। ब्लॉक पंचायत के अध्यक्ष राजू पी नायर ने मंगलवार को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here