फिरोजाबाद : फिरोजाबाद में एक युवक ने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह घर पर अकेला था। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले छत से लोगों के ऊपर पत्थर फेंके। इसके बाद छत पर करीब 10 मिनट तक घूमा। फिर अचानक छलांग लगा दी।
आस-पास के लोग उसको अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सिर पर चोट लगने से युवक की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना फिरोजाबाद के टूंडला नगर की है।
आम जनता से किया वादा पूरा कर रही है, राज्य सरकार : मुख्यमंत्री बघेल
युवक के छत से कूदने का वीडियो पास में खड़े एक युवक ने बना लिया। जो अब सामने आया है। वीडियो में युवक छत के छज्जे पर बैठा दिख रहा है। उसके बाद कूद जाता है। कूदने के दौरान उसका सिर कई जगह से टकराता है।
मिली जाकरी के मुताबिक मृतक युवक का नाम अंकित शिवहरे है। उसकी उम्र 31 साल है। उसकी घर के पास ही ज्वेलरी की दुकान है। उसकी अब तक शादी नहीं हुई थी। युवक ने कुछ दिन पहले अपनी मां को घर से बाहर निकाल दिया था। युवक की मां अपने दूसरे बेटे के साथ रह रही है। अंकित घर पर अकेला रहता था। यह भी कहा जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। उसको दौरे भी पड़ते थे। वो ज्यादा दुकान न चलने से भी परेशान रहता था।