BIG NEWS: दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो में किया सफर, देख़ लोग होए हैरान

0
210

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्­वविद्यालय के शताब्­दी समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को मेट्रो की सवारी की। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली मेट्रो से दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के लिए जाते समय। युवाओं को अपने सह-यात्री के रूप में पाकर खुश हूं।’’ प्रधानमंत्री ने अपनी इस यात्रा से जुड़ी तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा कीं।

अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन से दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन तक का सफर तय किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को यात्रियों से संवाद करते देखा गया। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान दिल्­ली विश्­वविद्यालय कंप्­यूटर सेंटर, प्रौद्योगिकी संकाय भवन और अकादमिक ब्­लॉक की आधारशिला रखेंगे। ये भवन विश्­वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बनाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here