मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेह लता दीक्षित का 12 मार्च की सुबह निधन हो गया। 91 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षित के फैमिली फ्रेंड रिक्कू राकेश नाथ ने दी।
यह भी पढ़े :-गरियाबंद : शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए खाद्य मंत्री भगत
वहीं माधुरी और उनके पति श्रीराम नेने ने ये दुखद समाचार शेयर किया। बयान में उन्होंने लिखा- हमारी प्यारी आई, स्नेह लता दीक्षित, आज सुबह अपने करीबियों के बीच शांति से गुजर गईं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका अंतिम संस्कार शाम दोपहर 3 से 4 बजे के बीच वर्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा।