Tu-160 White Swan: भारत खरीदेगा दुनिया का सबसे घातक बॉम्बर

0
328

पिछले कुछ सालों में चीन की हर हरकत का भारत ने करारा जवाब दिया है। हालांकि, चीन के पास कुछ ऐसे हथियार हैं, जिनका तोड़ भारत के पास भी नहीं है। इनमें से एक है, चीन का H-6K स्ट्रैटेजिक बॉम्बर। पिछले साल चीन ने भारतीय सीमा पर इस बॉम्बर को तैनात किया था। तब इसका तोड़ भारत के पास भी नहीं था।

अब खबर है कि भारत, रूस से दुनिया के सबसे घातक स्ट्रैटेजिक बॉम्बर Tu-160 को खरीदने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रूस से कम से कम छह Tu-160 बॉम्बर एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए वार्ता अंतिम चरणों में है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Tu-160 को व्हाइट स्वान भी कहा जाता है। नाटो ने इस बॉम्बर एयरक्रॉफ्ट को ‘ब्लैकजैक’ नाम दिया है। यह दुनिया का सबसे दुनिया का सबसे तेज, सबसे बड़ा और सबसे भारी बमवर्षक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here