Ujjain Rape case : पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार किया

Must Read

Ujjain Rape case : मध्य प्रदेश के उज्जैन से 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की शर्मसार करने वाली जानकारी सामने आई थी। वहीँ अब इस सिलसिले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। इसका वीडियो भी सामने आया था, जिसमें 12 साल की उस बच्ची के साथ दरिंदगी दिखाई दे रही थी।

वहीँ, बच्ची दरिंदगी के बाद अर्धनग्न हालत में करीब ढाई घंटे तक भटकती रही। पीड़िता आठ किलोमीटर तक पैदल चली। आखिर में महाकाल थाना इलाके में बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के पास बच्ची को मदद मिल पाई।

इसे भी पढ़ें :-CG NEWS : ग्राम बोरिद में कृषि सूचना केंद्र का हुआ शुभारंभ

सीसीटीवी वीडियो उज्जैन के तिरुपति ड्रीम्ज कॉलोनी का बताया जाता है। वीडियो में दिख रहा एक शख्स बच्ची से कुछ पूछताछ कर रहा है, लेकिन बदहवास बच्ची हड़बड़ाकर आगे बढ़ जाती है। पीड़िता के मुताबिक, जीवन खेरी में वो ऑटो पर बैठी थी। जीवन खेरी से दांडी आश्रम तक के आठ किलोमीटर लंबे मार्ग के तमाम CCTV फुटेज खंगाले गए और आखिरकर पुलिस ने भरत सोनी नाम के 38 साल के आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

भरत के ऑटो पर पुलिस को खून के धब्बे भी मिले हैं। राकेश के तीन साथी ऑटो ड्राइवरों को भी पुलिस ने इस केस के सिलसिले में पकड़ा है। आरोपी पर कानूनी शिकंजा ऑटो पर मिले खून के धब्बों की फॉरेंसिंक जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें :-Delhi News : कश्मीरी गेट फ्लाईओवर पर लिखा दिखा खालिस्तानी समर्थक नारा, FIR दर्ज

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles