MP : केन्द्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने शिवराज सरकार के साढ़े 18 साल का रिपोर्ट कार्ड किया जारी

0
234
MP : केन्द्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने शिवराज सरकार के साढ़े 18 साल का रिपोर्ट कार्ड किया जारी

MP : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। वे भोपाल पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में कुशाभाउ ठाकरे सभागार में प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महा अभियान 2003-2023 के रिपोर्ट कार्ड को लांच करेंगे।

हर दृष्टि से एक आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने का काम किया गया है। एमपी (MP) को देश के सबसे विकसित राज्य की श्रेणी में रखने और संपूर्ण आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हम काम करेंगे। जिसे बंटाधार कहा जाता था वो आज विकसित है। आज समृद्ध और खुशहाल राज्य की श्रेणी में एमपी शामिल है।

इसे भी पढ़ें :-Covid-19 : कोरोना का नया वैरिएंट चार देशों में फैला, संक्रमण बढ़ा तो वैक्सीन का भी नहीं होगा असर

भोपाल से लेकर प्रदेश की हर चौपाल तक खुशहाली पहुंचाने का काम भाजपा ने किया है। 10 साल से डबल इंजन की सरकार है। मोदी जी ने एमपी को मन खोलकर दिया है। यहां की जनता ने भी झोलियां भर-भरकर वोटें देकर जिताया है। मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं एक सीट की कमी है। 2024 में एमपी की जनता इसे भी पूरा कर दूंगी।

मोदी जी के नेतृत्व में यहां शिवराज सिंह ने हर योजना को नीचे पहुंचाया है। हम इस नींव पर एक बहुत बड़ी इमारत खड़ी करने जा रहे हैं। 14 करोड़ लोग, यानी 10 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके है। मोदी जी को गरीब, गरीब कल्याण का पुरोधा मानते हैं। उन्होंने हर क्षेत्र में प्रगति की है। शिवराज सिंह के नेतृत्व में ढेर सारे परिवर्तन हुए है। बंटाधार और कमलनाथ इन चीजों का जवाब दें। 3 लाख 14 हजार के बजट पर हमने पहुंचाया है। इसका जवाब कमलनाथ दें।

इसे भी पढ़ें :-MP : मध्य प्रदेश में 53वें जिले मऊगंज के गठन का आदेश जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here