Union Ministry of Commerce: केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी निर्यात के आंकड़े पेश किए। मंत्रालय की ओर से कहा गया कि पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक सामान और रसायन जैसे क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन के कारण अप्रैल में निर्यात 24.22 प्रतिशत बढ़कर 38.19 अरब डॉलर हो गया। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन महीने में आयात भी 26.55 प्रतिशत बढ़कर 58.26 अरब डॉलर हो गया।
eid ul fitr: मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़े लोग, ईद के मौके पर एक-दूसरे के घर गये
Union Ministry of Commerce
इसके अलावा अप्रैल 2022 में व्यापार घाटे की बात करें तो इसमें भी इजाफा हुआ है और यह 20.07 अरब डॉलर पर पहुंच गया, पिछले साल की समान अवधि में व्यापार घाटा 15.29 अरब डॉलर था। बीते कई महीनों से देश के आयात-निर्यात में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि देश से होने वाला निर्यात मार्च 2022 में 19.76 फीसदी का इजाफा हुआ था और यह पिछले साल की तुलना में बढ़कर 42.22 अरब डॉलर पर पहुंचा था।
Union Ministry of Commerce
मार्च 2021 में देश से कुल 35.26 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। इसके अलावा मार्च में आयात 24.21 फीसदी बढ़कर 60.74 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। जबकि, व्यापार घाटा बढ़कर 18.51 अरब डॉलर हो गया था। वहीं दूसरी ओर इससे पिछले महीने फरवरी 2022 की बात करें तो देश का निर्यात फरवरी में 25.1 प्रतिशत बढ़कर 34.57 अरब डॉलर रहा था। हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर भी 20.88 अरब डॉलर पहुंच गया था। इसके अलावा आयात में 36 फीसदी का उछाल आया था और यह बढ़कर 55.45 अरब डॉलर रहा था।