UP News : समाजवादी पार्टी विधायक आजम खान की आज लखनऊ CBI कोर्ट में पेशी होगी। कड़ी सुरक्षा में आजम खान को सीतापुर जिला कारागार से लखनऊ लाया जाएगा। इसके लिए, सीतापुर पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। यह मामला अखिलेश सरकार के शासन का है। इसमें 1300 लोगों की जल निगम में भर्ती की गई थी। इस मामले में आजम को मार्च 2022 में जमानत मिल चुकी है।
UP News :
मिली जानकरी के मुताबिक बता दें, अखिलेश यादव की सरकार में जब जल निगम की भर्तियों में घोटाले का मामला सामने आया, उस समय आजम खां जल निगम के चेयरमैन थे। लिहाजा उनको इसमें आरोपी बनाया गया था। यूपी जल निगम में 122 सहायक अभियंता, 853 अवर अभियंता, 335 क्लर्क, 32 आशुलिपिक समेत 1342 पदों पर भर्तियां हुई थीं। इन्हीं भर्तियों को लेकर घोटाले का आरोप लगा।
UP News :
SIT ने इस मामले में 25 अप्रैल 2018 को FIR दर्ज कराई। FIR में जल निगम के चेयरमैन रहे आजम खां के साथ गिरीश चंद श्रीवास्तव, विश्वजीत सिंह, नीरज मलिक, अजय यादव, संतोष रस्तोगी, रोमन फर्नांडीस और कुलदीप सिंह नेगी नामजद किए गए।