UP News : मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई,पांच करोड़ 10 लाख की बेनामी संपत्ति कुर्क

Must Read

UP News : बांदा जेल में बंद बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी पर एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई हुई है। बुधवार को गाजीपुर जिले में पुलिस प्रशासन ने करीब पांच करोड़ 10 लाख की बेनामी संपत्ति कुर्क कर ली। उक्त जमीन मुख्तार के साले अनवर शहजाद और सरजील रजा के नाम दर्ज थी। प्रशासन की इस कार्रवाई से मुख्तार के समर्थकों एवं रिश्तेदारों में हड़कंप मचा है।

UP News

जिलाधिकारी ने पुलिस की आख्या पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी के साले अनवर शहजाद और सरजील रजा के नाम दर्ज मोहल्ला बबेड़ी स्थित व्यवसायिक भूमि की कुर्की का निर्देश दिया। बुधवार को पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त भूमि की कुर्की की कार्रवाई की गई।

UP News : मुख्तार गैंग की 109 करोड़ की अवैध संपत्ति ध्वस्त

बबेड़ी स्थित उक्त भूमि का क्षेत्रफल 0.3134 हेक्टेयर है। बाजार मूल्य लगभग 5 करोड़ 10 लाख रुपए है। उक्त कुर्की को मिलाकर अब तक गाजीपुर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मुख्तार अंसारी की लगभग 65 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की जा चुकी है। वहीं मुख्तार अंसारी गैंग से सबंधित लगभग 109 करोड़ की अवैध संपत्ति का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है।

UP News : अप्रैल माह में ये दूसरी बड़ी कार्रवाई

गाजीपुर पुलिस प्रशासन ने अप्रैल माह में मुख्तार के खिलाफ ये दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले 10 अप्रैल को तीन करोड़ 50 लाख रुपये की बेनामी संपत्ति कुर्की हुई थी। महुआबाग स्थित शुभ्रा कॉम्प्लेक्स सामने यह प्लॉट ( 811 वर्ग मीटर ) मुख्तार अंसारी की मां राबिया खातून के नाम पर थी।

महुआबाग स्थित मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी के गजल होटल पर भी बीते साल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेश सरकार के अभियान के तहत इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। गाजीपुर के अलावा मऊ जिले में भी मुख्तार के आर्थिक साम्राज्य पर चोट दी गई है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles