UP : राज्य सरकार ने 3 IAS और 2 IPS अफसरों का किया तबादला

Must Read

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 IAS और 2 IPS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। MD जल निगम अनिल ढींगरा को गोरखपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है। इससे पहले रवि कुमार एन गोरखपुर के कमिश्नर थे। उनका तबादला 09 जुलाई को कर दिया गया था। उन्हें ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण का CEO बनाया गया है।

यह भी पढ़ें :-समग्र स्वास्थ्य के लिए योग (Yoga for Holistic Health) पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

रवींद्र कुमार सचिव नगर विकास को MD जल निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विशेष सचिव नगर विकास उदयभान त्रिपाठी को विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है। निदेशक दिव्यांगजन सत्य प्रकाश पटेल को विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है। एसपी फतेहपुर राजेश कुमार सिंह का ट्रांसफर किया गया है। उन्हें एटा जिले का एसएसपी बनाया गया है। वहीं एटा एसएसपी उदय शंकर सिंह को फतेहपुर का एसपी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें :-Panchayat Election: 19 जिलों में 696 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान शुरू…

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles