Uttar Pradesh: मिट्टी का टीला गिरने से दो भाइयों की मौत…

Must Read

सहारनपुर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बृहस्पतिवार को मिट्टी की ढांग के नीचे दबकर दो किसानों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते मे चचेरे भाई थे। पुलिस अधीक्षक (देहात) सूरज राय ने बताया कि जिले के थाना नकुड के अन्तर्गत ग्राम नारायणपुर में कुएं से ईंट निकालते समय बृहस्पतिवार को शिवकुमार 32 और अंिकत 22 की दर्दनाक मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दोनों चचेरे भाई खेत पर गये थे, जहां कुएं को बंद करने के लिए इससे ईंट निकाल रहे थे, तभी अचानक मिट्टी की ढांग इनके ऊपर गिर गई, जिससे दोनों भाई मिट्टी के नीचे दब गये। आनन-फानन में जेसीबी की मदद से डेढ़ घण्टे बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना नकुड पुलिस और उप जिलाधिकारी अजय कुमार मौके पर पहुंचे, और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Ro 12338/134

spot_img

RO-12294/ 120

spot_img

RO 12276/ 120

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles