Uttar Pradesh: पेड़ से टकराया अनियंत्रित वाहन, 10 लोगों की मौत..

Must Read

पीलीभीत: पीलीभीत जिले के गजरौला क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुबह हरिद्वार से स्रान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का एक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया जिससे उस पर सवार 10 लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य जख्मी हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि यह हादसा गजरौला थाना क्षेत्र के मालामुड़ इलाके में हुआ। वाहन में हरिद्वार से स्रान कर लौट रहे 17 श्रद्धालु थे। वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया जिससे 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में वाहन सवार सात अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Ro 12338/134

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles