Uttarakhand : नैनीताल में भीषण सड़क हादसा…नौ लोगों की दर्दनाक मौत

0
243
Uttarakhand : नैनीताल में भीषण सड़क हादसा...नौ लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड : उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया…अधौड़ा से हल्द्वानी को जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर 500 फिट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरने से नौ लोगों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया है।

इसे भी पढ़ें :-Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए वोटिंग खत्म…68.15% मतदान दर्ज

वहीँ, नैनीताल सड़क हादसे पर सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। हादसे की वजह वाहन में यात्रियों की अधिक संख्या और बदहाल मोटर मार्ग को बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से खाई में गिरे यात्रियों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने नैनीताल में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here