VK Singh: अग्निपथ योजना पर लोगों को उकसाकर विवाद पैदा कर रहा विपक्ष

Must Read

अग्निपथ योजना पर लोगों को उकसाकर विवाद पैदा कर रहा विपक्ष : वी के ंिसह नागपुर (महाराष्ट्र), 17 जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल वी. के. ंिसह ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे सशस्त्र बलों में अल्पकालिक भर्ती के लिए केंद्र द्वारा लायी गई अग्निपथ योजना के संदर्भ में लोगों को उकसाकर विवाद उत्पन्न कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि चूंकि विपक्ष के पास इसके सिवा करने को कुछ और नहीं है, इसलिए वह योजना का क्रियान्वयन शुरू होने से पहले ही इस पर विवाद उत्पन्न कर रहा है।
सेना में भर्ती की नयी योजना को लेकर हो रहे ंिहसक विरोध प्रदर्शन के बारे में नागपुर हवाईअड्डा पर संवादाताओं से ंिसह ने कहा, ‘‘योजना में कोई विवाद नहीं है, लेकिन विपक्ष विवाद उत्पन्न कर रहा है, जिसके पास करने को कुछ और नहीं है। वे ईडी द्वारा चारों ओर से घेर लिये गए हैं…।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को गलत चीजें बताई जा रही हैं और उन्हें उकसाया जा रहा है। जब योजना की शुरुआत शेष है, ऐसे में विवाद कहां है? ’’ मंत्री ने कहा कि सेना कभी भी बड़े पैमाने पर नौकरी-प्रदाता नहीं रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को कुछ खास शर्तों को पूरा करने के बाद सेना और अन्य सशस्त्र बलों में नौकरी मिलती है, जिनमें काफी कुछ किया जाना होता है। यदि वे (अग्निवीर) अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो उन्हें सेवा में बरकरार रखा जाएगा। इसके अलावा, शेष को एक अच्छा वित्तीय पैकेज दिया जाएगा। हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों और गृह मंत्रालय ने उन्हें सैन्य बलों में प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है। ’’ भाषा सुभाष सुरेश
सुरेश
1706 1601 नागपुर

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles