अपने हक के आवास के लिए हमे मिलकर लड़ना पड़ेगा – भाजपा नेता पवन गर्ग..

Must Read

संवाददाता : सुमित जालान

गौरेला पेंड्रा मरवाही : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल गौरेला द्वारा ग्राम पंचायत सधवानी में विशाल धरना प्रदर्शन कर विशाल नुक्कड़ सभा आयोजित की गई।

सभा में ग्रामवासियों को संबोधित करते कोटा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पवन गर्ग ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना को बन्द करके प्रदेश के लाखों लोगों के आशियाना को लूटने का काम किया है। अपने हक और अधिकार के लिए हम सबको मिलकर इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।

सभा को गौरेला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल सहित जिला मंत्री नीरज जैन, पूर्व जनपद सदस्य गोविन्द केशरवानी आदि भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया। वही सभा का संचालन मंडल महामंत्री पुष्पेन्द्र त्रिपाठी ने किया तथा आभार प्रदर्शन उपसरपंच संजय राठौर ने किया।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप सिंघई, RTI प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक प्रदीप जायसवाल, सरपंच गिरिजाबाई भानु, प्रभारी हेमलाल भैंना, बूथ अध्यक्ष में अशोक राठौर, लालजी राठौर, सेवा सिंह भैंना, सहसराम राठौर, पतराम भैंना, हँसलाल उरांव, रमेश यादव, अंगदराम भरिया, जवाहर चौधरी, सूरज राठौर, अशोक नागेश, कृष्णा रघुवंशी, पवन राठौर सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी महिलाएं एवं पुरुष मुख्य रूप से बड़ी संख्या में उपस्थित रहे है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles