West Bengal : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष गिरफ्तार, जेपी नड्डा ने की निंदा, ममता सरकार पर साधा निशाना

Must Read

West Bengal : भाजपा के निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर टिप्पणी किए जाने के बाद बवाल लगातार जारी है। इसके बाद देश के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुआ। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भी हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान हावड़ा में जमकर पत्थरबाजी और आगजनी भी की गई। वहीं, अब इसको लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक घमासान तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल पुलिस ने बंगाल इकाई के भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार को गिरफ्तार कर लिया। अब इसको लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर निशाना साधा है। जेपी नड्डा ने लिखा कि बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार को अकारण पहले हाउस अरेस्ट और फिर गिरफ्तार करना अति निंदनीय है।

West Bengal : 

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर बंगाल की सरकार अपराधियों के हौसले बुलंद करती है, असामाजिक तत्व को आश्रय देती है वहीं दूसरी ओर लोकतांत्रिक ढंग से जनता की लड़ाई लड़ने वालों की आवाज़ को दबाती है।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा में लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसी कड़ी में हिंसा से प्रभावित क्षेत्र में जाने का प्रयास सुकांता मजूमदार कर रहे थे। पहले तो सुकांता मजूमदार को हाउस अरेस्ट किया गया। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि उत्तर दिनाजपुर के बालुरघाट से सांसद मजूमदार को विद्यासागर सेतु पर स्थित एक टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार हावड़ा में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है जहां मजूमदार प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। उनके दौरे से कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा हो सकती थी। एहतियात के तौर पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में कोलकाता पुलिस ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को रिहा किया।

वहीं मजूमदार ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की स्थिति कश्मीर की तरह हो गई है। उन्होंने खुद को हिरासत में लिए जाने से पहले कहा कि पहले तो उन्होंने मुझे मेरे घर पर रोका। मुझे घर में नजरबंद कर दिया गया। बाद में, उन्होंने मुझे अपने आवास से निकलने की अनुमति दी। अब उन्होंने मुझे विद्यासागर सेतु पर रोक दिया है और मुझे गिरफ्तार कर लिया है।

West Bengal :

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम कश्मीर में नेताओं को नजरबंद किए जाने की खबरें पढ़ते थे। आज यहां ऐसा ही कुछ हुआ। राज्य तेजी से कश्मीर में बदल रहा है। मजूमदार की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ता विरोध में सड़कों पर उतर आए। गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कोलकाता पुलिस के मुख्यालय लालबाजार पहुंचीं।

इसी तरह का प्रदर्शन उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, बीरभूम और जलपाईगुड़ी जिलों में भी हुआ। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मजूमदार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए आरोप लगाया कि वह सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए हावड़ा जा रहे थे।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

12402/120

spot_img
spot_img

More Articles