Gaurela Pendra Marwahi जिले की महिला खाद्य निरीक्षक ने की खुदकुशी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Must Read

संवाददाता : सुमित जालान

Gaurela Pendra Marwahi : जिले में पदस्थ महिला खाद्य निरीक्षक ने अत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

Gaurela Pendra Marwahi :

मिली जानकारी अनुसार, जिले के गौरेला ब्लॉक में चित्रा गौतम लंबे समय से खाद्य निरीक्षक के रूप में कार्यरतरत थी. ये गौरेला के जमुना अपार्टमेंट में रहती थीं। मृतिका के पति जांजगीर जिले के बलौदा ब्लॉक में सहायक शिक्षा खण्ड अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं।

दोपहर में ये अपने अपार्टमेंट में ही थी। जहा इन्होंने ज़हरीली गोली का सेवन किया। जब इसकी जानकारी उनके 18 वर्षीय पुत्र को लगी तो उसने इसकी जानकारी अपने पड़ोसियों को दी। जहां पड़ोसियों के द्वारा इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

Gaurela Pendra Marwahi :

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। घटना के प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। इसके अलावा उनके मोबाइल को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इससे आत्महत्या के कारणों की जानकारी मिली सकती है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles