World Cup Final 2023 IND vs AUS : भारत को मिली पहली सफलता, मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर को किया आउट

Must Read

IND vs AUS Final 2023 : विश्व कप (World Cup Final 2023) का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 50 ओवर में 241 रन बनाने हैं। उसे पहला झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा।

भारत को पहली सफलता मोहम्मद शमी ने दिलाई। उन्होंने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर को आउट कर दिया। वॉर्नर तीन गेंद पर सात रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं।

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो गई है। ट्रेविस हेड के साथ डेविड वॉर्नर क्रीज पर उतरे हैं। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। बुमराह की गेंद वॉर्नर के बल्ले से निकली और स्लिप की ओर गई। गेंद कोहली और शुभमन गिल के बीच में से निकल गई। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे का मुंह देखते रहे और गेंद को पकड़ने का प्रयास नहीं किया।

 

 

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles