किशोरी को अगवा कर बलात्कार करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Must Read

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के परसामलिक थाना क्षेत्र में एक युवक को 15 साल की एक लड़की को अगवा कर उसके साथ कथि तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि परसामलिक थाना क्षेत्र में सरवन प्रजापति नाम के 19 वर्षीय युवक ने पिछले सोमवार को पड़ोस के गांव में रहने वाली एक लड़की को अगवा कर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था।

सूत्रों के मुताबिक, लड़की के पिता की शिकायत पर प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि लड़की को चिकित्सीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles