नई दिल्ली : दिल्ली में MCD चुनाव की तारीखों का ऐलान,…दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव का ऐलान कर दिया है। 7 से 14 नवंबर तक नामांकन होंगे। 4 दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि 7 दिसंबर को काउंटिंग होगी।
उत्तर बस्तर कांकेर : चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन 11 नवम्बर तक
दिल्ली नगर निगम में 250 सीटें हैं, इनमें अनुसूचित जाति (SC) के लिए 42 सीटें रिजर्व हैं। महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें रिजर्व होंगी। दिल्ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के बाद केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया था।








