गुना : मध्य परदेश के गुना में हमले में एक युवक की मौत पर मंगलवार सुबह हंगामा हो गया। परिजन और हिंदूवादी संगठन अस्पताल पहुंच गए। वे आरोपियों के घरों और दुकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें ;-Chhattisgarh: पुत्र की हत्या के मामले में आरोपी पिता गिरफ्तार, मामूली बात पर कर दी थी हत्या…
कैंट थाना इलाके के घोसीपुरा में रहने वाला राजू ग्वाल (35) पुत्र बाबूलाल ग्वाल सोमवार रात 10 बजे होटल में खाना खाने गया था। होटल थाने के पास ही है। यहां उसका होटल मालिक से किसी बात पर झगड़ा हो गया। होटल मालिक और उसके साथियों ने राजू पर लाठी और फरसे से हमला कर दिया। परिवार के लोगों ने घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। तड़के 3 बजे उसकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें ;-Chhattisgarh: बोलेरो और पिकअप में टक्कर, एक की मौत, पांच लोगों गंभीर…
राजू की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिवार और हिंदू संगठन के लोग जिला अस्पताल में जमा हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।








