उद्योग मंत्री 26 एवं 27 फरवरी को कोरबा जिले के दौरे पर

0
283
उद्योग मंत्री 26 एवं 27 फरवरी को कोरबा जिले के दौरे पर

रायपुर, 24 फरवरी 2025 : प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन बुधवार 26 और 27 फरवरी को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी को सुबह 10.30 बजे रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे ग्राम कोहड़िया चारपारा जिला कोरबा पहुंचेंगे, तत्पश्चात् सायं 5.45 बजे चारपारा कोहड़िया से प्रस्थान कर सायं 7 बजे ग्राम केराझरिया में ऐतिहासिक पाली महोत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वे रात्रि 8 बजे पाली कोरबा से प्रस्थान कर रात्रि 10.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

इसी प्रकार मंत्री देवांगन गुरूवार 27 फरवरी को सायं 4.30 बजे रायपुर से जिला कोरबा पाली के लिए प्रस्थान कर सायं 7 बजे केराझरिया में पाली महोत्सव कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद रात्रि 8 बजे जिला कोरबा पाली से प्रस्थान कर रात्रि 10.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here