महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर स्याही फेंकी, विरोध में लगे नारे

0
227
महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर स्याही फेंकी, विरोध में लगे नारे

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर एक कार्यक्रम के दौरान स्याही फेंकी गई। चंद्रकांत पाटिल जब पुणे से से संटे पिंपरी चिंचवड मे इलाके में एक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे तब यह हादसा हुआ। स्याही फेंकने वाले शख्स को पुलिस ने उसी समय हिरासत में लिया।

दरअसल, चंद्रकांत पाटिल ने एक सभा में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, कर्मवीर भाऊराव पाटील (बहुजनों के लिए स्कूल खोलने वाले), महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के लिए विवादित बयान दिए थे, जिनको लेकर बवाल मच गया था।

बता दें कि शुक्रवार को औरंगाबाद शहर में महात्मा फुले, डॉ. भीमराव अंबेडकर और कर्मवीर भाऊराव पाटिल को लेकर चंद्रकांत पाटिल ने विवादास्पद बयान दे दिया था. जिसका विरोध शुरू हो गया था. वहीं आज जब मंत्री पाटिल पिंपरी चिंचवड़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तो उनका विरोध होने लगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here