IPL Final 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने हासिल किया पांचवीं खिताब…

0
323

अहमदाबाद: आईपीएल 2023 के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से था। यह मैच रविवार को ही खेला जाना था। हालांकि, बारिश की वजह से 28 मई का दिन धुल गया। अब यह मैच रिजर्व-डे यानी आज खेला गया। सोमवार को चेन्नई के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 214 रन बनाए। इसके बाद बारिश के कराण डकवर्थ लुईस नियम से चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। इसे आखिरी गेंद पर सीएसके ने हासिल कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here