जगदलपुर, 04 अगस्त 2023 : छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा बस्तर जिले में इस सत्र 2023-24 से संगीत महाविद्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है। इस महाविद्यालय का संचालन बस्तर एकेडमी ऑफ डांस आर्ट एवं लिटरेचर (बादल) आसना में किया जाएगा।
नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय में वर्तमान में शास्त्रीय गायन (हिन्दुस्तानी), कत्थक नृत्य एवं लोक संगीत में स्नातक (बी.पी.ए) पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी और पर्यावरण अतिरिक्त विषय होंगे।
इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश हेतु बस्तर एकेडमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) आसना संस्थान में संपर्क कर सकते हैं।








