Jammu and Kashmir: कुपवाड़ा जिले में आईईडी बरामद, निष्क्रिय किया गया

0
260

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना और पुलिस के एक संयुक्त दल ने जिले के हंदवाड़ा इलाके के उदिपुरा में सड़क किनारे आतंकवादियों द्वारा लगाया गया एक आईईडी बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया है और इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here