Jammu Kashmir Assembly Elections: आज 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, 219 कैंडिडेट्स मैदान में…

0
182

जम्मू-कश्मीर: विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में आज 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। पहले फेज में 23.27 लाख मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। वहीं अलग-अलग राज्यों में रह रहे 35 हजार से ज्यादा विस्थापित कश्मीरी पंडित भी वोट डाल रहे हैं। पहले फेज में 219 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 9 महिलाएं और 92 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। 110 कैंडिडेट्स करोड़पति हैं, जबकि 36 पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

इस फेज में मुफ्ती परिवार का गढ़ रही बिजबेहरा सीट भी है। यहां PDP चीफ महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। महबूबा और उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद CM रह चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 2014 चुनाव में PDP ने सबसे ज्यादा 28 और भाजपा ने 25 सीटें जीती थीं। दोनों पार्टियों ने मिलकर सरकार बनाई थी।

जम्मू कश्मीर के हर पोलिंग बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखा गया है। सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षाबल पूरी तरीके से अलर्ट हैं। 219 उम्मीदवार पहले फेस में खड़े उतरे हैं जिनमें से 9 महिलाएं हैं। लंबी-लंबी कतारें पोलिंग सेंटर पर हैं।

पीएम मोदी ने की J-K के लोगों से वोटिंग की अपील

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के चुनाव शुरू होने पर पीएम मोदी ने वोटिंग की अपील की है। उन्होंने कहा,’जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के शुरू होने के साथ, मैं आज मतदान करने वाले सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत करने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here