जांजगीर-चांपा : राज्य शौर्य पुरस्कार 2022 निर्धारित प्रारूप में आवेदन 30 दिसम्बर तक

0
221
जांजगीर-चांपा : राज्य शौर्य पुरस्कार 2022 निर्धारित प्रारूप में आवेदन 30 दिसम्बर तक

जांजगीर-चांपा, 29 दिसंबर, 2022 : राज्य शौर्य पुरस्कार प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में वीर बालक-बालिकाएं को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाता है। वीर बालक-बालिकाएं जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना 01 जनवरी 2022 से 31 दिसम्बर 2022 के मध्य अद्भुत वीरता का कार्य कर दूसरे की जान बचाने का पराक्रम किया हो, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में 30 दिसंबर 2022 तक जांजगीर के जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रेषित कर सकते है।

पुरस्कार के लिए अर्हताएं –

घटना दिनांक को बालक-बालिका की आयु 18 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। आवेदन पत्र सक्षम प्राधिकारी तथा जिला कलेक्टर द्वारा अनुशंसित होना आवश्यक है। आवेदन के साथ कलेक्टर का अनुशंसा पत्र, एफ.आई.आर. की प्रति अथवा पुलिस डायरी, समाचार पत्रों की कतरने, सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित पासपोर्ट साइज के वर्तमान रंगीन 6 फोटोग्राफस्/सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित एवं घटना का विस्तृत विवरण प्रतिवेदन संलग्न करना होगा। पूर्ण भरा हुआ आवेदन दो प्रतियों में जमा करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here