JEE Advanced Result 2022 : जेईई एडवांस परीक्षा के परिणाम जारी..आरके शिशिर बने टॉपर

0
439
JEE Advanced Result 2022 : जेईई एडवांस परीक्षा के परिणाम जारी..आरके शिशिर बने टॉपर

JEE Advanced Result 2022 : जेईई एडवांस/JEE Advanced Result की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार इस परीक्षा को आरके शिशिर ने टॉप किया है। वहीँ पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी ने दूसरा रैंक हासिल किया है..

जेईई एडवांस 2022 रिजल्ट रविवार को डिक्लेयर कर दिया गया। स्टूडेंट्स jeeadv.ac.in पर फाइनल आंसर की और अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं। इस साल 160038 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। 155538 स्टूडेंट्स ने दोनों पेपर दिए। जिनमें से 40712 ने क्वालीफाई किया। यह परीक्षा 28 अगस्त को हुई थी।

बिग ब्रेकिंग : हिरदेश कुमार बने इलेक्शन कमीशन के डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर

IIT बॉम्बे जोन के आरके शिशिर जेईई (एडवांस्ड) 2022 में कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में टॉप पर हैं। उन्होंने 360 अंकों में से 314 अंक हासिल किए। फीमेल स्टूडेंट्स में IIT दिल्ली की तनिष्का काबरा ने टॉप किया है। लेकिन उनका सीआरएल 16 है। उन्होंने 360 में से 277 अंक हासिल किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here