नई दिल्ली : झारखंड के साहेबगंज में 25 साल के दिलदार अंसारी ने पत्नी रिबिका पहाड़िन के 50 से ज्यादा टुकड़े किए। हत्या के बाद उसके शव को इलेक्ट्रिक कटर से टुकड़े किए। फिर बोरे में बड़े अंग बंद कर के घर में रखा। उसने शव के छोटे टुकड़े मोहल्ले के आसपास सुनसान जगहों पर फेंक दिए। जिसे कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे।
वहीँ जब लोगों ने कुत्तों को इंसान का मांस खाते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। रिबिका का सिर अब तक नहीं मिला है। 22 साल की रिबिका आदिम पहाड़िया जनजातीय समुदाय की थी। अबतक पुलिस को 14 टुकड़े मिले हैं। सिर समेत दूसरे अंगों की तलाश पुलिस कर रही है। दोनों ने एक महीने पहले ही लव मैरिज की थी। रिबिका के परिवार वालों को यह शादी मंजूर नहीं थी।
उत्तर प्रदेश : मुख्तार अंसारी पर एक्शन जारी…8 करोड़ रुपए की दो प्रॉपर्टी अटैच
दिलदार ने रिबिका को अपने मामा के घर ले गया। वहां पर शुक्रवार को गला रेतकर हत्या की। फिर इलेक्ट्रिक कटर से 50 टुकड़े किए। पुलिस ने शव के टुकड़े शनिवार शाम को मिले। रिबिका साहेबगंज के डोडा पहाड़ की रहने वाली थी।
वारदात साहेबगंज के बोरियो प्रखंड के संताली पंचायत के मोमिन टोला में गांव के लोगों ने इंसान के शरीर के कुछ टुकड़े आंगनबाड़ी केंद्र के पास देखे। लोगों ने देखा कि कुत्ते पैर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों को नोंच-नोंचकर खा रहे हैं।
लोगों को शक हुआ तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान और एएसआई करुण कुमार टीम के साथ पहुंचे।
Road Accident : ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दो बसों की टक्कर में तीन लोगों की मौत
पुलिस ने शव के कुछ टुकड़े बटोरे। बेला टोला से दिलदार अंसारी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र से तकरीबन 300 मीटर दूर स्थित मांझटोला के एक बंद पड़े मकान से शव के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं। कुछ टुकड़े फर्श पर बिखरे हुए थे तो वहीं कुछ टुकड़ों को बोरे में भरकर रखा गया था।
दिलदार ने बताया कि रिबिका को अपने मामा के घर ले गया। वहां पर शुक्रवार को गला रेतकर हत्या की। फिर इलेक्ट्रिक कटर से 50 टुकड़े किए। पुलिस ने शव के टुकड़े शनिवार शाम को मिले।
छात्रा को पहली मंजिल से फेंकने का मामला : महिला टीचर को 20 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
रिबिका और दिलदार में काफी समय से अफेयर था, लेकिन दोनों शादी के लिए परिवार राजी नहीं था। रिबिका के पिता सुर्जा पहाड़िया और मां चांदी पहाड़िन दोनों के संबंधों का विरोध कर रहे थे। एक महीने पहले दोनों घर से भाग कर थाने पहुंचे थे। यहां पुलिस ने दोनों की शादी कराई थी। शव के टुकड़े मिलने पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस दिलदार के घर पहुंचकर रिबिका के बारे में पूछा। दिलदार ने इस बारे में कुछ नहीं बता पाया। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात बताई।