Kapileshwar Mahadev: CM विष्णुदेव साय ने शेयर किया वीडियो…

0
208

रायपुर: कपिलेश्वर महादेव का वीडियो CM विष्णुदेव साय ने शेयर किया है। CMO X पर लिखा है कि पवित्र सावन मास के उन्नीसवें दिवस पर आइए बालोद जिले में स्थित कपिलेश्वर महादेव के करते हैं दर्शन। भगवान भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

ॐ नमः शिवाय

बता दें कि बालोद पुरातात्विक स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है। जिले में कई ऐतिहासिक धरोहर हैं, जो आज भी आकर्षण का केन्द्र है। जहां का दीदार करने लोग पहुंचते हैं। ऐसा ही एक स्थान है कपिलेश्वर मंदिर, जो जिला मुख्यालय में ही स्थित है और इस स्थान की पहचान धार्मिक आस्था के रुप में की जाती है।

यहां 11 वीं शताब्दी की शिवलिंग, भगवान गणेश की मूर्तियां आज भी शोभायमान है। यहां की पहचान देशभर में कपिलेश्वर शिव मंदिर समूह एवं बावड़ी छत्तीसगढ़ राज्य के रूप में होती है। वैसे तो यहां के स्मारक छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से संरक्षण प्राप्त है। लेकिन जनसेवा समिति के पदाधिकारी व सदस्य यहां जरूरी सुविधाएं जुटा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here