गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में करणी सेना का मरीन ड्राइव से कलेक्टरेट परिसर तक पदयात्रा, राज्यपाल को सौपा ज्ञापन

0
202
गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में करणी सेना का मरीन ड्राइव से कलेक्टरेट परिसर तक पदयात्रा, राज्यपाल को सौपा ज्ञापन

रायपुर : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष दादा स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में आज करणी सेना छत्तीसगढ़ ने रायपुर तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव से कलेक्टरेट परिसर रायपुर तक पदयात्रा की एवं राज्यपाल छत्तीसगढ़ एवं रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र अतिशीघ्र हत्यारों के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्यवाही कर उन्हें मृत्युदंड देने की मांग की।

दादा सुखदेव जी की यह हत्या न सिर्फ समस्त क्षत्रिय समाज अपितु पूरे 36 कौम के लिए हृदयविदारक एवं अपूरणीय क्षति है। अगर जल्द से जल्द हत्यारों को फाँसी नहीं दी जाती है तो करणी सेना पूरे देश में भीषण विरोध प्रदर्शन करने के लिए तैयार है..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here