कवर्धा, 26 फरवरी 2026 : कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी गोपाल वर्मा ने जानकारी दी है कि भारत की जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में संपादित किया जाएगा। प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में 01 मई से 30 मई 2026 की अवधि में संपन्न किया जाएगा।
जनगणना कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के उद्देश्य से कबीरधाम जिले में 27 एवं 28 फरवरी 2026 को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रातः 10.30 बजे से किया जाएगा।








