कवर्धा : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन एवं संस्थाओं के प्रस्ताव वर्ष 2025-26 के लिए तिथि में वृद्धि

0
34
कवर्धा : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन एवं संस्थाओं के प्रस्ताव वर्ष 2025-26 के लिए तिथि में वृद्धि

कवर्धा, 23 मार्च 2026 : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत महाविद्यालय में अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति पंजीयन, वितरण की कार्यवाही ऑनलाइन माध्यम से प्रारंभ किया गया है। विद्यार्थियों के आवेदनों एवं संस्थाओं के प्रस्ताव वर्ष 2025-26 के लिए तिथि में वृद्धि की गई है।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए समय सीमा 23 मार्च से 27 मार्च तक निर्धारित की गई है। इसी तरह प्रपोजल लॉक करने के लिए 23 मार्च से 29 मार्च तक और सेक्शन ऑर्डर लॉक करने के लिए 23 मार्च से 30 मार्च 2026 तक अवधि निर्धारित की गई है। प्राप्त निर्देशानुसार उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं होने पर संबंधित संस्थाओं के पात्रता रखने वाले विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित होने की स्थिति में संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here