कवर्धा : तीन परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

0
25
कवर्धा : तीन परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

कवर्धा : कलेक्टर गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत तीन विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है।

इसके तहत ग्राम दरिया निवासी साजन मेरावी की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पति संपत सिंह को, ग्राम आमानारा निवासी टीकोबाई की नाला में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पुत्र कारेलाल को और ग्राम कुल्हीडोंगरी निवासी किरण परस्ते की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पिता राजकुमार परस्ते को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here