Kerala: पूर्व मंत्री और जनता दल के नेता एन.एम. जोसेफ का निधन

0
335
Kerala: पूर्व मंत्री और जनता दल के नेता एन.एम. जोसेफ का निधन

कोट्टायम: केरल के पूर्व मंत्री और जनता दल के वरिष्ठ नेता प्रो. एन. एम. जोसेफ का मंगलवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 79 वर्ष के थे। जोसेफ 1987 से 1991 के दौरान राज्य के वन मंत्री थे। वह पाला सेंट थॉमस कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर भी थे।

जोसेफ जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे और उन्होंने इसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने जोसेफ के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here