कोण्डागांव : मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी हेतु 11 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

0
142
कोण्डागांव : मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी हेतु 11 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव, 30 जुलाई 2025 : आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण 100 विद्यार्थी जिसमें 64 अनुसूचित जनजाति, 36 अनुसूचित जाति जो ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं,

ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से 11 अगस्त 2025 सायं 4 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित की गई है। विद्यार्थी निर्धारित आवेदन भरकर कलेक्ट्रट परिसर में स्थित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोण्डागांव कक्ष क्रमांक-69 में जमा कर सकते हैं।

अभ्यर्थी आवेदन पत्र या इससे संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट
www.tribal.cg.gov.in से अवलोकन कर सकते हैं। इस परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी यथा-पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाईट से प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here