spot_img
HomeBreakingकोंडागांव : कलेक्टर एवं एसपी ने नवीन बस स्टैंड का किया औचक...

कोंडागांव : कलेक्टर एवं एसपी ने नवीन बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण

कोंडागांव, 24 अप्रैल 2025 : कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और एसपी वाय अक्षय कुमार ने आज सुबह कोंडागांव के नवीन बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को बसों के नियमित आवाजाही और यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही पुलिस विभाग को शहर में जो भी यात्री बसें अन्यत्र सड़कों पर रुकते हैं, उन सभी यात्री बसों को नए बस स्टैंड पर रुकवाने के निर्देश दिए। यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि यात्री बसों का नए बस स्टैंड पर आवाजाही निरंतर होती रहे।

इस अवसर पर एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर एसडीएम,अजय उरांव और मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img