कोण्डागांव : स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यु 16 से 18 मई तक

0
320
कोण्डागांव : स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यु 16 से 18 मई तक

कोण्डागांव, 11 मई 2023 : कोण्डागांव जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धनोरा, बड़ेराजपुर, लंजोड़ा, शामपुर एवं दहिकोंगा विद्यालय प्रबंधन एवं संचालन समिति जिला कोण्डागांव के अधीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए सविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है।

इस हेतु 16 मई से 18 मई 2023 तक वॉक-इन-इंटरव्यु के माध्यम से भर्तियां की जायेगी।

वॉक-इन-इंटरव्यु का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामकोटपारा कोण्डागांव में प्रातः 10:00 बजे से किया जायेगा। इस संबंध में अधिक जानाकरी हेतु अभ्यर्थी जिले की वेबसाईट https://kondagaon.gov.in/ पर अवलोकन कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here