कोरिया : अग्निवीर भर्ती 2026- युवाओं को देश सेवा का सुनहरा अवसर

0
32
कोरिया : अग्निवीर भर्ती 2026- युवाओं को देश सेवा का सुनहरा अवसर

कोरिया, 16 मार्च 2026 : देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण के अंतर्गत 1 से 15 जून 2026 के बीच ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :-साइबर ठगों से बचने की पॉवर कंपनी ने की उपभोक्ताओं से अपील…विद्युत उपभोक्ता रहे सतर्क, सतर्कता ही समझदारी

इस भर्ती के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल तथा अग्निवीर ट्रेडसमेन (8वीं एवं 10वीं पास) पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों की आयु 17½ वर्ष से 22 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है तथा पद के अनुसार 8वीं, 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1.6 किलोमीटर दौड़, पुल-अप, 9 फीट गड्ढा कूद और बैलेंसिंग बीम जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। वहीं सामान्य ड्यूटी के लिए न्यूनतम ऊंचाई लगभग 162 से 168 सेंटीमीटर, वजन लगभग 47 से 50 किलोग्राम तथा 77 सेंटीमीटर सीना (5 सेंटीमीटर फुलाव के साथ) निर्धारित किया गया है।

अग्निवीरों को चार वर्ष की सेवा अवधि के दौरान आकर्षक वेतन पैकेज दिया जाएगा। प्रथम वर्ष में लगभग 30 हजार रुपये, द्वितीय वर्ष में 33 हजार रुपये, तृतीय वर्ष में 36,500 रुपये तथा चतुर्थ वर्ष में 40 हजार रुपये मासिक पैकेज और भत्ते प्रदान किए जाएंगे। सेवा अवधि पूर्ण होने पर लगभग 11 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज भी दिया जाएगा।

प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए देश सेवा के साथ-साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं और भर्ती प्रक्रिया के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करें। साथ ही किसी भी प्रकार के दलाल या बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here