कोरिया : 31 जुलाई को जीएसटी, टीडीएस, पेंशन और ईडब्लूआर, ईआरएम प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु कार्यशाला

0
164
कोरिया : 31 जुलाई को जीएसटी, टीडीएस, पेंशन और ईडब्लूआर, ईआरएम प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु कार्यशाला

कोरिया, 30 जुलाई 2025 : जिले में शासन की वित्तीय एवं लेखा प्रक्रियाओं को अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, बैकुंठपुर में विशेष कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

जिला कोषालय अधिकारी पी.एस. परिहार ने बताया कि यह कार्यशाला जीएसटी, टीडीएस की नियमानुसार कटौती, लंबित पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निपटारे तथा ईडब्ल्यूआर, ईआरएम से संबंधित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु आयोजित की जा रही है।

कार्यालय राज्य कर सहायक आयुक्त (जीएसटी), कोरिया वृत्त मनेन्द्रगढ़ द्वारा पत्र जारी कर सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को जीएसटी, टीडीएस की व्यवस्था और रिटर्न फाइलिंग के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।

जिला कोषालय अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस कार्यशाला में ‘आभार आपकी सेवाओं का’ ऑनलाइन पेंशन प्रबंधन प्रणाली में मई 2018 से जुलाई 2025 तक लंबित सेवानिवृत्ति एवं मृत्युजन्य प्रकरणों की शीघ्रता से प्रक्रिया पूर्ण करते हुए, संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन कार्यालय को प्रेषित किए जाने के निर्देश के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

कार्यशाला में कोषालय एवं संभागीय कार्यालय स्तर पर आपत्तिशुदा पेंशन प्रकरणों जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी ताकि सभी संबंधित अधिकारियों को मार्गदर्शन प्राप्त हो और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को शाखा प्रभारियों सहित कार्यशाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here